क्या नसों का दर्द माइग्रेन का कारण बन सकता है?HealthPlanet

Posted on Wed 14th Dec 2022 : 15:27

Head Nerve Pain: सिर की नसों में दर्द क्यों होता है? जानें 8 कारण
Head Nerve Pain Causes in Hindi: नसें हमारे शरीर के महत्वपूर्ण हिस्सा होते हैं। स्वस्थ रहने के लिए नसों का स्वस्थ रहना बहुत जरूरी होता है। खासकर सिर की नसों को मजबूत बनाए रखना बहुत जरूरी होता है। क्योंकि जब सिर की नसों में कोई गड़बड़ी होती है, तो कई दिक्कते पैदा होने लगती हैं। सिर की नसों में दर्द होने पर संपूर्ण स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। इसकी वजह से व्यक्ति को रोजमर्रा के काम करने में दिक्कत आ सकती है। सिर की नसों में दर्द होने की स्थिति को मेडिकल टर्म में ओसीसीपिटल न्यूराल्जिया (Occipital Neuralgia) कहा जाता है। ओसीसीपिटल न्यूराल्जिया में सिर के पिछले और गर्दन के ऊपरी हिस्से में दर्द हो सकता है। ओसीसीपिटल न्यूराल्जिया की समस्या तब होती है, जब ओसीसीपिटल नसों पर दबाव पड़ता है। मांसपेशियों में तनाव और कमजोरी इसके मुख्य कारण हो सकते हैं। लेकिन इसके अलावा भी सिर की नसों में दर्द के कारण कई हो सकते हैं। आइए, जानते हैं सिर की नसों में दर्द होने का क्या कारण है? सिर की नसों में दर्द क्यों होता है? या फिर सिर की नसों में दर्द होने के कारण क्या होते हैं?
सिर की नसों में दर्द के लक्षण- Head Nerve Pain Symptoms in Hindi

नसों में दर्द सामान्य या तेज हो सकता है। सिर में होने वाला दर्द गर्दन के पिछले हिस्से तक पहुंच सकता है। इसकी वजह से आपको झटका तक महसूस हो सकता है। सिर की नसों में दर्द के लक्षण-

सिर में दर्द
जलन
धड़कता हुआ दर्द
दर्द सिर के आधार से खोपड़ी तक जाता है
सिर के दोनों तरफ दर्द
आंख के पीछे दर्द


सिर की नसों में दर्द होने के कारण- Head Nerve Pain Causes in Hindi
1. माइग्रेन

सिर की नसों में होने वाले दर्द का मुख्य कारण माइग्रेन हो सकता है। जिन लोगों को माइग्रेन की दिक्कत है, उन्हें सिर के पिछले हिस्से में दर्द परेशान कर सकता है। इस स्थिति में दर्द सिर के अंदर तक परेशान कर सकता है। ऐसे में अगर आपको माइग्रेन का दर्द उठता है, तो इसे नियंत्रण में रखने की पूरी कोशिश करें।


2. अर्थराइटिस

अर्थराइटिस भी सिर की नसों में दर्द का एक कारण हो सकता है। खासकर ऑस्टियोअर्थराइटिस और रूमेटाइड अर्थराइटिस सिर की नसों में दर्द का कारण बन सकते हैं। दरअसल, अर्थराइटिस का असर ओसीसीपिटल नर्व पर पड़ता है, जिससे तनाव पैदा होता है और सिर में दर्द होने लगता है। अगर आपको अर्थराइटिस है, तो इसके दर्द और सूजन को बढ़ने न दें।
3. मांसपेशियों की समस्या

सिर और गर्दन की मांसपेशियों में समस्या होने पर सिर की नसों में तेज दर्द महसूस हो सकता है। गर्दन और सिर के पिछले हिस्से में तनावग्रसित मांसपेशियां ओसीसीपिटल नसों को निचोड़ लेती हैं। इससे ओसीसीपिटल न्यूराल्जिया यानी सिर की नसों में दर्द हो सकता है। स्ट्रेस नर्व्स की वजह से आपको सिर की नसों में दर्द हो सकता है।
4. चोट लगना

गर्दन या सिर के पिछले हिस्से में चोट लगाना ओसीसीपिटल न्यूराल्जिया (सिर की नसों में दर्द) के मुख्य कारणों में से एक हो सकता है। यह चोट गिरने, दुर्घटना या फिर खेलते हुए लग सकती है। सिर के पिछले हिस्से में तेज लगने से नसों को नुकसान पहुंच सकता है। इसकी वजह से सिर में तेज दर्द महसूस हो सकता है।


5. लंबे समय तक गर्दन झुकाकर बैठना

जो लोग लंबे समय तक सिर और गर्दन झुकाकर बैठते हैं, उन्हें सिर की नसों में तेज दर्द महसूस हो सकता है। खासकर पढ़ने वाले और कंप्यूटर चलाने वाले लोगों में यह समस्या अधिक देखने को मिलती है। कंप्यूटर पर लंबे समय तक बैठने से गर्दन और सिर के पिछले हिस्से के नसों पर दबाव पड़ता है, इसकी वजह से दर्द हो सकता है।
6. डायबिटीज

डायबिटीज आजकल की एक सामान्य समस्या बन गई है। इसमें शरीर में इंसुलिन बनना बंद हो जाता है। डायबिटीज भी सिर की नसों में होने वाले दर्द का एक कारण हो सकता है। दरअसल, डायबिटीज रोगियों को न्यूरोपैथी या नसों में सूजन का सामना करना पड़ता है। यह सूजन सिर की नसों में दर्द पैदा कर सकती है।
7. इंफेक्शन और ट्यूमर

गंभीर इंफेक्शन और ट्यूमर भी सिर की नसों में दर्द का कारण हो सकता है। लेकिन ट्यूमर की वजह से सिर की नसों में दर्द कम ही मामलों में देखने को मिलता है। जब सर्वाइकल स्पाइन में ट्यूमर या इंफेक्शन होता है, तो यह ओसीसीपिटल नसों पर दबाव डालता है। इसकी वजह से दर्द हो सकता है। इससे बचने के लिए आपको गर्दन या गले में बनने वाली गांठ को बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

8. रक्त वाहिकाओं में सूजन

अगर किसी व्यक्ति की रक्त वाहिकाओं में सूजन है, तो उसे सिर की नसों में दर्द का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए सिर दर्द को गंभीर होने से बचाने के लिए आपको सूजन को बढ़ने से रोकना बहुत जरूरी होता है।

सिर की नसों में दर्द होने के कारण: डायबिटीज, इंफेक्शन, ट्यूमर, सूजन, चोट, मसल्स स्ट्रेस और अर्थराइटिस सिर की नसों में दर्द के कारण बन सकते हैं। सिर की नसों में होने वाले दर्द से बचने के लिए आप इन स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव करना बहुत जरूरी होता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info